अध्याय - 10

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा

नगरपालिका के प्रथम दो चरण के निर्वाचन के निमित्त दिनांक 09.09.2022 को नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा औपचारिक रूप से अधिसूचना संख्या 2731 दिनांक 09.09.2022 जारी कर दी गई। अधिसूचना निर्गत होने के साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया, जो संबंधित नगरपालिका के विधिवत रूप से निर्वाचन परिणाम घोषणा के उपरान्त स्वतः समाप्त हो गया। निर्वाचन के विभिन्न प्रक्रम निम्नवत् थे:-

प्रथम चरण

क्र.सं. निर्वाचन के प्रक्रमों का विवरण अवधि
1. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन की तिथि 10.09.2022
2. नामांकन प्राप्त करने की तिथि 10.09.2022 से 19.09.2022 तक
3. संवीक्षा की तिथि 20.09.2022 से 21.09.2022
4. अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 22.09.2022 से 24.09.2022 तक
5. अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 25.09.2022
6. मतदान की तिथि 10.10.2022
7. मतदान का समय 7 बजे पूर्वाह्न से 5 अपराह्न तक
8. मतगणना की तिथि 12.10.2022

द्वितीय चरण

क्र.सं. निर्वाचन के प्रक्रमों का विवरण अवधि
1. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन की तिथि 16-09-2022
2. नामांकन प्राप्त करने की तिथि 16.09.2022 से 24.09.2022 तक
3. संवीक्षा की तिथि 25.09.2022 से 26.09.2022
4. अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 27.09.2022 से 29.09.2022 तक
5. अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 30.09.2022
6. मतदान की तिथि 20.10.2022
7. मतदान का समय 7 बजे पूर्वाह्न से 5 अपराह्न तक
8. मतगणना की तिथि 22.10.2022

आयोग के पत्रांक 4685 दिनांक 4.10.22 द्वारा माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा समादेश याचिका संख्या 12514/2022 (सुनील कुमार बनाम राज्य सरकार एवं अन्य) एवं अन्य समरूप वादों में पारित न्यायादेश की कंडिका 135 में आदेशित -

(i) Respondent No. 4, namely The Secretary, State Election Commission, to carry out the elections only by immediately re-notifying the seats reserved for the OBC Category treating them as general category seats. Our direction, similar in nature, is based on the dictum of Hon'ble the Supreme Court.

न्यायादेश के आलोक में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया/तैयारी में आवश्यक संशोधन की आवश्यकता होने के फलस्वरूप प्रथम चरण के दिनांक 10.10.2022 एवं द्वितीय चरण के दिनांक 20.10.2022 के मतदान को तत्काल स्थगित किया गया।

तत्पश्चात आयोग के पत्रांक 5708 दिनांक 30.11.2022 द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा Civil Review No 240/2022 के सन्दर्भ में राज्य सरकार द्वारा गठन ‘समर्पित आयोग‘ (Dedicated Commission) का प्रतिवेदन नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा पत्रांक 3432 दिनांक 30.11.2022 द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया गया।

उक्त परिप्रेक्ष्य में प्रथम चरण के लिए मतदान दिनांक 18.12.2022 को एवं मतगणना दिनांक 20.12.2022 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान दिनांक 28.12.2022 को एवं मतगणना दिनांक 30.12.2022 निर्धारित की गयी। तदनुसार मतदान एवं मतगणना समन्न कराया गया।


तृतीय चरण

नगरपालिका के तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा औपचारिक रूप से दिनांक 04.05.2023 को अधिसूचना संख्या 1241 दिनांक 04.05.2023 निर्गत कर दी गई। तद्नुसार निर्वाचन के विभिन्न प्रक्रम निम्नवत् थे:-

क्र.सं. निर्वाचन के प्रक्रमों का विवरण अवधि
1. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन की तिथि 09.05.2023
2. नामांकन प्राप्त करने की तिथि 09.05.2023 से 17.05.2023
(पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक)तक
3. संवीक्षा की तिथि 18.05.2023 से 20.05.2023 तक
4. अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 21.05.2023 से 23.05.2023 तक
5. अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 24.05.2023
6. मतदान की तिथि 09.06.2023
7. मतदान का समय 7 बजे पूर्वाह्न से 5 अपराह्न तक
8. मतगणना की तिथि 11.06.2023 (प्रातः 8.00 बजे से)
Back to Top ↑
© State Election Commission, Bihar - Developed By Software Education & Research (P) Ltd.