Date: 25 May 2026
नगरपालिका निर्वाचन 2026 – अत्याधुनिक मल्टी पोस्ट 53 EVM से संबंधित त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा पटना में 'नगरपालिका निर्वाचन 2026' की तैयारियों के मद्देनजर 25 से 27 मई 2026 तक त्रि-दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। बिहार के चुनावी इतिहास में यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि पहली बार नगरीय निकाय चुनावों में अत्याधुनिक 'मल्टी पोस्ट 53 मॉडल ईवीएम (EVM)' का उपयोग किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने कहा कि यह नई उन्नत तकनीक चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष और कुशल बनाएगी। इस नई ईवीएम की मुख्य विशेषताओं में मल्टी पोस्ट वोटिंग, 'टोटलाइजर' तकनीक द्वारा मानवरहित त्वरित मतगणना, परिणामों का त्वरित प्रदर्शन और 'सिक्योर मेमोरी मॉडल' (SMM) के जरिए अभेद्य डेटा संरक्षण शामिल हैं। यह अभिनव प्रयास भारतीय लोकतंत्र की विश्वसनीयता और शुचिता की तकनीकी गारंटी है।